प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कालाकांकर ब्लॉक के दुलुवामई गांव में शनिवार को करीब दो बजे एक खेत में राजकीय पक्षी सारस संदिग्ध अवस्था में घायल पड़ा था। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल सारस को प्राथमिक विद्यालय लाए और यूपी 112 के साथ ही वन विभाग के कर्मियों को खबर दी। वनकर्मी पहुंचे और घायल सारस का इलाज कराने ले गए। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृत सारस का पोस्टमार्टम कराने के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने आशका जताई है कि या तो किसी शिकारी ने उस पर हमला किया या उड़ने के दौरान कहीं पंख फंसने से वह घायल होकर नीचे गिरा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...