प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 16 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के दुर्गा राम का पुरवा कोटा भवानीगंज गांव निवासी देवराज पांडेय किराए का रिक्शा लेकर चलाता है। रहने के लिए पुआल का छप्पर लगाकर पत्नी उमा पांडेय, तीन बेटों और पांच बेटियों के परिवार के साथ रहता है। रविवार रात वह लोग सो गए। आधी रात के बाद अचानक छप्परनुमा मकान में आग लग गई। आग की लपटों से गर्मी पाकर नींद खुली तो हड़कम्प मच गया। बच्चों को किसी तरह निकाल कर जान बचाई। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाते, आग की लपटों में उसका सारा सामान जलकर राख हो गया। नकदी, मोबाइल, खाने पीने का सामान, कपड़े आदि हजारों की गृहस्थी खाक हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...