Pratapgarh Kunda News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के महेवा मोहनपुर गांव निवासी अभय विश्वकर्मा की 26 वर्षीय पत्नी सरिता विश्वकर्मा की रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सरिता को लेकर सीएचसी आए राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर पहले शेखपुर आशिक स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराकर घर ले गए। शाम को फिर अचानक तबीयत बिगड़ी तो सीएचसी लाए। बगैर पुलिस को खबर दिए परिजन शव लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.