Pratapgarh Kunda News: संदिग्ध दशा में युवती की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के पनाहनगर गांव निवासी तौसीफ अहमद की 21 वर्षीय बेटी हुस्ना की तबीयत सोमवार शाम अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में खराब हो गई। युवती की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पुलिस को खबर दिए शव लेकर चले गए। इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि उनको ऐसी कोई जानकारी नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.