Pratapgarh Kunda News: संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नवरात्र पर खाद्य पदार्थ जैसे घी, कूट्टू का आटा, सिंघाड़ा का आटा, साबूदाना, मूंगफली आदि में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान के तहत सोमवार को खाद्य विभाग के अफसरों ने दुकानों पर चेकिंग की। सहायक आयुक्त अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में सचल दल के अफसरों ने चेकिंग के दौरान चार संदिग्ध खाद्य पदार्थ के नमूने लिए और जांच के लिए लेबोरेट्री भेज दिया। संदिग्ध नमूनों में चार अलग-अलग ब्रांडों के साबूदाना, सिंघाड़ा का आटा , कुट्टू आटा और घी शामिल रहा। अभियान में रोशन सिंह, संतोष कुमार दुबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी और डॉ. शमशुन नेहा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: नवरात्र में कुट्टू - सिंघाड़े के आटे और घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.