Pratapgarh Kunda News: संदिग्धावस्था में युवती की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुसुवापुर गांव निवासी तेजभान की 18 वर्षीय बेटी आशा देवी गुरुवार रात घर में खाना खाकर सोई तो शुक्रवार सुबह बेसुध मिली। घबराए परिजन उसे इलाज को सीएचसी लाए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बीमारी से मौत बता रहे हैं। रोते-बिलखते परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.