Pratapgarh Kunda News: संदिग्धावस्था में अधेड़ की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सैय्यदयासीनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय दयाराम सरोज बुधवार देररात खाना खाने के बाद खेत में फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। कुछ देर बाद वह खेत में अचेतावस्था में पाया गया तो परिजनो को खबर दी। परिजन पहुंचे तो दयाराम सरोज को इलाज को सीएचसी कालाकांकर ले गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.