Pratapgarh Kunda News: संतान न होने के ताने के कारण विवाहिता ने फांसी लगाकर दी थी जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव में संतान न होने के ताने मिलने के कारण विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी थी। मृतका के पिता ने मामले में दामाद सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरेदेवजानी गांव में जाकिर अली की 30 वर्षीय पत्नी फरहीन बानो ने 28 को घर के भीतर टिनशेड की बल्ली में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतका के पिता रानीगंज के विष्णुपुर कला निवासी मो. तौफीक ने आरोप लगाया है कि उसे संतान न होने के कारण ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही शादी में दहेज का सामान खराब देने का आरोप लगा रहे थे। इस कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मो. तौफीक की तहरीर पर पुलिस ने शौहर जाकिर अली, ससुर आबिद अली, ननद सायमा और शाहीन के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.