प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज का भरत मिलाप रविवार भोर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और भरत के मिलन संग सम्पन्न हो गया। दोनों भाइयों का मिलन देखकर मौजूद श्रद्धालु भी भावुक हो गए। चारों ओर से गूंज रहे जयकारों के बीच कमेटी के पदाधिकारियों ने बारी बारी से आरती उतारी। कटरा मेदनीगंज के भरत मिलाप को लेकर सप्ताह भर से तैयारियां चल रही थीं। शनिवार शाम होते ही समूचा नगर विद्युत लाइटों से जगमग हो उठा। पूरी रात नगर की सड़क पर चौकियों की शानदार प्रस्तुत देखने के लिए भीड़ जमा रही। रात 10 बजे जैसे ही भरत दल गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक रोशनी के साथ बाजार से निकला, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Mau News: राम के राज्याभिषेक का सजीव मंचन देख गूंजे जय श्रीराम के जयकारे एक के बाद एक निकली दर्जन भर ...