प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: कृपालु धाम मनगढ़ के भक्ति मंदिर में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में लाखों की भीड़ झांकियों और बाल रूप कान्हा के दर्शन पूजन को पहुंचती हैं। भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लेने एएसपी मनगढ़ पहुंचे। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ शिव नारायण वैस, इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह को साथ लेकर भक्ति धाम मनगढ़ पहुंचे। एएसपी श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश, निकास, वाहन पार्किंग, प्रसाद वितरण, पेयजल, जूता घर आदि की व्यवस्था कहां और कैसे होगी इस पर मंथन किया। भक्तिधाम के जनसम्पर्क अधिकारी राजीव तनेजा से अनुमानित भीड़, कब से कब तक रहेगी, भक्ति परिषत की ओर से क्या तैयारियां हैं आदि पर चर्चा कर जन्मोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने की रणनी...