प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज के कहला गांव में ऊदल पटेल के घर के कमरे में शुक्रवार रात 2.30 बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे घरवाले कमरे में धुआं देख दौड़ पड़े। घर की बिजली सप्लाई काटकर आसपास से लोगों ने पानी से आग बुझाई। लेकिन गृहस्थी जल गई। ऊदल की पत्नी रेखा देवी गांव की आशा भी हैं। आग लगने की घटना से 20 हजार नगदी सहित पूरा सामान जल जाने से नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...