प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: छह से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय आषाढ़ शीतला सप्तमी मेले के लिए सीओ शिवनारायण वैस की अध्यक्षता में थाने पर बैठक हुई। इसमें मंदिर ट्रस्ट कमेटी के साथ मिलकर पुलिस ने रूपरेखा बनाई। मानिकपुर नगर पंचायत के सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी मंदिर मेला लगेगा। पांच दिवसीय मेला गंगा घाट शाहाबाद, सिद्धपीठ मां ज्वालामुखी देवी मंदिर से लेकर नगर के तीन किमी परिक्षेत्र में लगता है। मेले की तैयारियों की व्यवस्था को मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एसडीएम वाचस्पति सिंह के निर्देश थाने पर शुक्रवार को मेले से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। सीओ शिव नाराणय वैस ने दो दिन के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- आषाढ़ मेला कल से, छावनी में तब्दील हुआ धाम क्षेत्र मानिकपुर रेलवे स्टेशन...