Pratapgarh Kunda News: शिव मंदिर से 11 किलो का घंटा चोरी कर फरार हुए कार चालक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- Pratapgarh Kunda News: उड़ैयाडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बीती रात अज्ञात कार सवार बदमाशों ने पट्टी-रानीगंज मार्ग पर स्थित सड़क किनारे जलालपुर गांव के एकांतेश्वर शिव मंदिर से 11 किलो वजन का पीतल का घंटा चोरी कर लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में सड़क किनारे एकांतेश्वर महादेव का मंदिर है।ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12 बजे के आसपास एक कार मंदिर के पास रुकी। उसमें से 3-4 लोग उतरे। मंदिर में बंधे लगभग 11 किलो घटा उखाड़कर कार में रख कर रानीगंज की तरफ फरार हो गए। बगल में एक महिला ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान शिवराम यादव और अमित तिवारी को दी। वह लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.