Pratapgarh Kunda News: शिविर में दिव्यांग बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। बाल पुनर्वास केंद्र विशाल इंस्टीट्यूट ऑफ रिहैबिलिटेशन साइंसेस नैनी की ओर से रविवार को शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित मॉल में दिव्यांग जनजागरूकता, परीक्षण शिविर लगा। इसमें शारीरिक, मानसिक समस्याओं से ग्रस्त 31 बच्चों का परिक्षण कर उनकी समस्या का निदान किया गया। शिविर में 10 ऑटिज्म, आठ सेरेब्रल पाल्सी, 6 श्रवण बाधित, चार सीखने की अक्षमता, दो डाउन सिंड्रोम, एक मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के बच्चे पाए गए। शिविर में डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिभा मौर्य, अंकेश कुमार, शैलेश कुमार, शुभम पटेल ने बच्चों और उनके अभिभावकों को सुधार के बारे में जानकारी दी। शिविर का शुभारम्भ डॉ. शुभम श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.