प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। कुंडा ब्लॉक के जाखामई गांव के हनुमान चौराहा इंडियन बैंक के सामने गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर लगा। जनसत्तादल कार्यकर्ता इंजीनियर आनंद तिवारी, मयंक तिवारी के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर में आए नेत्र रोगियों की आंखों की जांच नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजीव पांडेय ने की। नेत्र रोगियों की जांच के साथ उनके दवाएं चश्में भी वितरित किए गए। 16 नेत्र रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद होने पर उनको ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इस मौके पर आनंद तिवारी, विनोद साहू, कमलेश सोनकर, हीरा लाल यादव, शुभम यादव, राजेश पांडेय, त्रिभुवन पांडेय, ध्यान चन्द्र पांडेय, राकेश सरोज, रामू सरोज, राजकुमार सरोज, संजय गौतम, मंजीत गौतम, दीपू गौतम, मयंक तिवारी, संतोष मौर्य, अवधेश मौर्य, अजय मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंद...