Pratapgarh Kunda News: शिक्षामित्र के इकलौते बेटे की चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के भिखारी का पुरवा निवासी शिक्षामित्र शिवप्रसाद के 25 वर्षीय इकलौते बेटे अनुराग की चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। अनुराग वहां प्राइवेट नौकरी करते थे। शिवप्रसाद मॉडल प्राथमिक विद्यालय आशापुर भाटन में शिक्षामित्र हैं। उनका बेटा अनुराग गुरुवार शाम अपने दोस्त की बाइक पर पीछे बैठकर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनुराग की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.