Pratapgarh Kunda News: शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और सामान उठा ले गए। सुबह पड़ोस के लोगों ने देखा तो शिक्षक को सूचना दी। इसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लीलापुर थाना क्षेत्र के बलीपुर परसन (चमरूपुर शुक्लान) निवासी शिक्षक और साहित्यकार आशुतोष त्रिपाठी शिक्षक हैं। वह परिवार सहित लखनऊ में रहते हैं। गांव में उनके घर में ताला बंद रहता है। शिक्षक का कभी-कभी गांव आना होता है। शनिवार रात चोर बंद घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद घरेलू सामान उठा ले गए। रविवार सुबह पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो शिक्षक को सूचना दी। सूचना पर शिक्षक घर पहुंचे और नुकसान की जानकारी ली। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घटना का जायजा लिया। इस बारे में लीलापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.