प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। बिहार ब्लॉक के पूरे शिवभीख गांव निवासी अजय कुमार प्राथमिक विद्यालय पूरे खोथई में शिक्षक हैं। उनकी 70 वर्षीय मां छबिराजी का गुरुवार को निधन हो गया। शिक्षक की मां के निधन की जानकारी मिलते ही साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मानवेन्द्र द्विवेदी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सुशील शुक्ला, रोर गांव के प्रधान प्रतिनिधि संतोष पांडेय आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...