प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर एमडीपीजी कॉलेज के शिक्षकों ने तीसरे दिन बुधवार को भी काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कॉलेज इकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार की उदासीनता से शिक्षकों में असंतोष है। यह सरकार को भारी पड़ सकता है। महामंत्री प्रो. पीयूष कांत शर्मा ने कहा कि दीर्घकाल से लंबित मांगों पर सरकार को विचार करना चाहिए। इस मौके पर प्रो. अरविंद मिश्र, प्रो. संतोष कुमार पांडेय, प्रो. उषा तिवारी, प्रो. निशा सिंह, प्रो. ऊषा दुबे, प्रो. रमेशचन्द्र शुक्ल, प्रो. अरविन्द मौर्य, डॉ. प्रमथेश पांडेय, डॉ. अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन ...