प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित मैरिज हॉल में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जनरेटर कक्ष में बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते मैरिज हॉल के कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से मैरिज हॉल में रखे गद्दे, रजाइयां सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। जिससे संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही संचालक ने तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...