Pratapgarh Kunda News: शादी में खाना परोस रहे युवक से मारपीट
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थानाक्षेत्र के लालमन का पुरवा निवासिनी ज्ञानवती पत्नी उमाकांत गौतम ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा विशाल गौतम 12-13 नवंबर की रात गांव में शादी समारोह में खाना परोस रहा था। तभी बारात में आए लालगंज थानाक्षेत्र के बड़गड़मन का पुरवा पूरे बीरबल निवासी मोहित गौतम ने पीछे से आकर जूठा हाथ पोंछ दिया। जिसका विरोध करने पर मोहित को गालियां देते हुए पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए बगल के नीरज गौतम को भी पीटा। हल्ला गुहार मचाने पर बारात में शामिल लोगों के आने पर मोहित जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकला। मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.