प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद । इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रेहुला लालगंज निवासी युवक तीन वर्ष पहले शादी का झांसा देकर दुराचार किया। इसके बाद किसी से बताने पर जानलेवा धमकी देता रहा। आरोपी ने शिकायत करने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 14 अगस्त को वह जबरन घर में घुस आया। पीड़िता के साथ उसकी मां ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा सटा दिया और युवती के साथ दुराचार किया। पीड़िता की मां ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उदयपुर एसओ दीप नारायण ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...