Pratapgarh Kunda News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: युवक ने पुलिस को तहरीर देकर 20 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। आसपुर देवसरा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, सुल्तानपुर के सुरापुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर नेवादा गांव निवासी चांद अली पुत्र मुनौवर अली 26 अगस्त की रात करीब 10 बजे युवती को अपने साथ ले गया। परिजनों ने आसपास के अलावा रिश्तेदारी में भी उसकी तलाश की। लेकिन पता नहीं मिला। इसके बाद युवती के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी चांद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.