प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 19 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। थाना क्षेत्र के धरौली मधुपुर गांव में आबादी की भूमि पर टिनशेड रखने को लेकर विवाद में तीन, कटारी तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धरौली गांव निवासी मानसिंह यादव, जनार्दन यादव, नागेंद्र यादव और अमेठी भादर सोनारी के दिनेश, सूरज बताए गए। पुलिस ने सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...