Pratapgarh Kunda News: शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह के परिजनों से मिले प्रभारी मंत्री
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रदेश के राज्यमंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने गुरुवार को गोड़े गांव के शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह महुली हादसे के पीड़ित परिवार से मिले और ढांढ़स बंधाया। प्रभारी मंत्री ने शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह के परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना और शहीद के राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। प्रभारी मंत्री ने शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह की पत्नी को अंगवस्त्र भेंट किया।इसके बाद प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नगरपालिका के महुली व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.