Pratapgarh Kunda News: शहीद अनूप सिंह के नाम पर बनी पुलिस चौकी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कानपुर के बिकरूकांड में शहीद जिले के रहने वाले एसआई अनूप सिंह के नाम पर बनी देहात कोतवाली की बेलखरी पुलिस चौकी का गुरुवार को एसपी दीपक भूकर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शहीद अनूप सिंह के पिता रमेश सिंह के साथ एसपी ने पूजन अर्चन के बाद फीता काटा। इस मौके पर मौजूद लोगों के बीच एसपी ने कहा कि नवनिर्मित पुलिस चौकी से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। एसओ संदीप तिवारी ने सभी का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध: एसपी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.