प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई थी। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। रोते बिलखते परिजन शव अंतिम संस्कार को ले गए। बाघराय थानाक्षेत्र के लाल का पुरवा सिया गांव निवासी नोखेलाल यादव के 54 वर्षीय बेटे पप्पू यादव को शनिवार शाम पड़ोसी गांव केडवरिया में टीन शेड लगाने के लिए लोहे की सरिया उठाते समय करंट लग गया था। करीब 10 फिट की ऊंचाई पर लटक रहे विद्युत तार में सरिया छूने से उसे करंट लगा था और उसने मौके पर दम तोड़ दिया था। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: एचटी लाइन के तार में सरिया छू जाने से अधेड़ की मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। रविवार शाम पोस्टमार्ट...