प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी तीन भाइयों में सबसे बड़े 30 वर्षीय नितिन तिवारी को गुरुवार शाम घर के अंदर सांप ने डस लिया था। प्रयागराज में उसकी मौत के बाद पोस्टमॉर्टम भी वहीं पर कराया गया। शुक्रवार देररात शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई। सदर विधायक ने शनिवार सुबह उसके घर पहुंचकर शोक जताया। परिजनों ने बताया कि जिस कमरे में उसे सांप ने डसा था उसे बंद रखा गया है। सांप को बाहर निकलते नहीं देखा गया। इससे लोग उसमें जाने से डर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...