Pratapgarh Kunda News: शराब की दुकान बंद कराने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में स्थित शराब की दुकान पर शनिवार को नारी संगठन के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए शराब की दुकान को बंद कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि ठेके पर शराब पीने वालों की भीड़ के कारण राहगीर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और स्कूली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे उन्हें असुरक्षा का एहसास होता है। महिलाओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर शराब का ठेका बंद कराने की मांग की। साथ ही समस्या का जल्द समाधान कराने की अपील की। प्रदर्शन की सूचना पुलिस पहुंची तो महिलाएं शराब की दुकान बंद कराने की मांग करने लगीं। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.