Pratapgarh Kunda News: शराब की दुकान पर दो दोस्तों में बोतल से मारपीट
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली के बाबागंज निवासी 35 वर्षीय अंशुमान शुक्ला और देहात कोतवाली के कोंहड़ा निवासी 38 वर्षीय नीरज तिवारी दोस्त हैं। दोनों बुधवार शाम बाबागंज स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे। साथ में शराब पीने के दौरान उनके बीच विवाद हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों एक दूसरे पर बोलत से हमला कर दिए। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। अंशुमान की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि दोनों साथ में शराब पीने के बाद बोतल से मारपीट किए हैं। एक को प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.