Pratapgarh Kunda News: शटर उठाते ही युवक को सांप ने डसा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। सदहा बाजार में शुक्रवार देर शाम टेंट हाउस का शटर उठाते समय एक युवक को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भांटी गांव निवासी आजाद शुक्रवार रात करीब नौ बजे सदहा बाजार स्थित टेंट हाउस पहुंचा था। वह टेंट हाउस का शटर उठाने लगा, तभी वहां छिपे सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। परिजन उसे सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: करैत सांप के दंश से पीड़ित युवक इलाज के बाद स्वस्थ उसका उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.