प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। भंडारे से बाइक से घर लौट रहे पट्टी नगर वार्ड नंबर दस कोठियांर गली निवासी व्यापारी राजू गुप्ता उर्फ बड़काऊ (पुत्र भोला गुप्ता) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात करीब 11 बजे रामकोला गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पट्टी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ फिर प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां आईसीयू में उपचार के दौरान सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। राजू की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। मौत की खबर से पत्नी व परिजनों में कोहराम मच गया। पट्टी नगर के व्यापारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...