Pratapgarh Kunda News: व्यापारियों की समस्या को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को नया माल गोदाम रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से प्रभावित व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने डीएम से मिलकर अपनी समस्याएं बताई और ज्ञापन देकर शीघ्र निस्तारण की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण लंबे समय से चल रहा है, इस कारण नया माल गोदाम रोड के व्यापारियों, स्थानीय निवासियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर जाम, भारी बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़, जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिसका सीधा प्रभाव व्यापारियों के कारोबार और आम जनता की दैनिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। डीएम ने समस्याओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.