प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील ,हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी नगर स्थित एक होटल में मंगलवार को भारतीय वैश्य महासभा की बैठक हुई। बैठक में वैश्य समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीएस, प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता तथा लखनऊ प्रभारी वैभव केला मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने वैश्य समाज को एकजुट होने के लिए कहा। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही संगठन मजबूत होगा। डॉ. अखिलेश जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल, अध्यापक अजय जायसवाल और प्रमोद जायसवाल ने भी विचार रखे। बैठक में राजेश उमरवैश्य उर्फ ननके, पन्नालाल जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, रोहित जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल...