Pratapgarh Kunda News: वृद्ध का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने में ग्राम प्रधान सहित दो गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। कार की टक्कर से वृद्ध की मौत के बाद राम वन गमन मार्ग पर जाम लगाने को लेकर दर्ज केस में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कई लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। जेठवारा थाना क्षेत्र के कानूपुर में फावड़ा, कुदाल बनाने की दुकान चलाने वाले 65 वर्षीय रामआसरे विश्वकर्मा की गुरुवार सुबह राम बन गमन मार्ग पर कार की टक्कर से मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह लोगों ने घटना स्थल के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान रामसिंह सहित सात लोगाों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाने के एसआई अरुण मौर्य ने शनिवार शाम दो आरोपियों ग्राम प्रधान रामसिंह और अशोक कुमार विश्वकर्मा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.