Pratapgarh Kunda News: वृद्ध का शव नाले में उतराया मिला
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 21 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। घर से शौच को निकले वृद्ध का शव दूसरे दिन दोपहर में दूसरे गांव के समीप नाले में उतराया मिला। वृद्ध के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गिरवर का पुरवा सहिजनी गांव निवासी 60 वर्षीय सुंदर लाल सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से शौच को निकले तो वापस नहीं लौटे। काफी देर तक वृद्ध के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर में सुंदर लाल का शव घर से करीब दो किमी दूर अलुवामई गांव के सामने नाले में उतराया मिला। वृद्ध के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर पंकज राय ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.