Pratapgarh Kunda News: वृद्धा पर जानलेवा हमले में चौकीदार ने दर्ज कराया केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत भवन में रहने वाली वृद्धा से छेड़खानी उसपर जानलेवा हमला करने की घटना में चौकीदार ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना के बाद थाने ले जाया गया आरोपी छोड़ दिया गया था। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अमेठी के गौरीगंज लुगरी गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्धा पुटा सरोज करीब सात वर्ष से अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव स्थित पंचायत भवन में अकेली रह रही हैं। 16 सितंबर को नरी गांव निवासी रिंकू वर्मा पंचायत भवन पहुंचकर वृद्धा पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इससे वृद्धा बेहोश हो गई। गांव की महिलाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन मामले में तहरीर न मिलने के कारण उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया। वृद्धा का अभी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अब इस मामले में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.