प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मीरा भवन स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सौहार्द का संदेश दिया। आराध्या, सौम्या, वंशिका, अन्वी, अनुष्का, श्रेया, चैतन्या, जानवी, एंजेल, अवनी, प्रियल और अदिति आदि छात्राओं ने हस्तनिर्मित आकर्षक रंग-बिरंगी राखियों की सभी ने सराहना की। पीजी से कक्षा आठ तक की छात्राओं ने छात्रों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय निदेशिका अलका सिंह, राकेश सिंह, व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्या सुनीता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Gangapa...