प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। इलाके के पूरे कदीम (रॉकी) निवासी गुड़िया सिंह पत्नी दिलीप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि एक साल पहले दिलीप सिंह के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद सब ठीक था। छह माह पहले ससुराल के लोगों ने मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आठ अगस्त की शाम करीब पांच बजे पति दिलीप सिंह, ससुर माताफेर, सास प्रेमा, जेठ संदीप सिंह, जेठानी मंजू सिंह ने लाठी से मारपीट की। मारपीट में पीड़िता जख्मी हो गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...