प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली भोरई का पुरवा में रविवार दोपहर अजीत कुमार की 26 वर्षीय पत्नी तारादेवी ने आवासीय छप्पर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतार लिया। अंतू के सरैया गांव निवासी तारादेवी की शादी पांच साल पहले हुई थी। सूचना पर पहुंचे चिलबिला चौकी इंचार्ज रोहित सिंह ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके के लोग भी आए थे लेकिन कोई आरोप नहीं लगाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...