Pratapgarh Kunda News: विवाहिता को जानलेवा धमकी देने पर ससुरालीजनो पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गरीबपुर गांव निवासी निशा यादव ने पुलिस को तहरीर दी। उसने ससुरालीजनों पर एक मुकदमा किया है, उसकी विवेचना कराए जाने को 22 जुलाई को एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसकी भनक लगते ही ससुरालीजन उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 24 जुलाई की भोर में करीब दो बजे उसको पीटा उसका मोबाइल छीन लिया, शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किए। पीड़िता निशा यादव की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति महेन्द्र कुमार यादव, ससुर पारसनाथ यादव, सास फूलकली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.