Pratapgarh Kunda News: विवाहिता की खुदकुशी में प्रताड़ना का आरोप, शव रखकर हंगामा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 19 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली इलाके के अलीपुर में शनिवार शाम फांसी लगाकर जान देने वाली विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर पति और मायके वाले चचेरी ननद के बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिए। पुलिस के देर तक समझाने के बाद भी लोग नहीं माने। दोपहर बाद आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।उक्त गांव निवासी अर्जुन गौतम की 35 वर्षीय पत्नी कंचन ने शनिवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरे दिन रविवार को उसे पति के पास दिल्ली जाना था। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो उसके मायके वालों के साथ ही पति अर्जुन भी दिल्ली से आ गया। लोग आरोप लगाने लगे कि चचेरी ननद का बेटा यहीं पर रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.