Pratapgarh Kunda News: विवाहिता का कराया गर्भपात, घर से निकाला
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के सिप्टैन रोड निवासी राधेश्याम की बेटी बबिता की शादी अप्रैल 2026 में रायबरेली नगर कोतवाली अंबेडकर नगर के दिनेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। वह गर्भवती हो गई तो उसे दवा दे दिया। इससे उसका गर्भ गिर गया। बाद में उसे मायके भेज दिया गया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत के बाद पति दिनेश कुमार, सास आशादेवी, ननद रीता, जेठानी सुमन और पति की बुआ के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.