Pratapgarh Kunda News: विवाद में लाइनमैन ने दी 50 हजार लूट की सूचना
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: लच्छीपुर से रानीगंज आ रहे विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन ने दिनदहाड़े 50 हजार रुपये लूट की सूचना देकर सनसनी फैला दी। पुलिस पहुंची तो वह दो दिन पहले विवाद करने वालों पर लूट का आरोप लगाने लगा। छानबीन में लूट की सूचना फर्जी निकली। पुलिस लाइनमैन से थाने में पूछताछ कर रही है। रानीगंज थाना क्षेत्र के बरहदा गांव निवासी शिवशंकर मौर्य इलाके के पूरे हिरावन विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन है। वह शुक्रवार दोपहर बाइक से लच्छीपुर से रानीगंज आ रहा था। रेलवे क्रॉसिंग से पहले वह सड़क पर गिर गया। पुलिस को सूचना देकर बताया कि पीछे से आए बाइक सवार दो युवक उसे घायल कर उससे 50 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। एसओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे तो शिवशंकर ने बताया कि उसे एक व्यक्ति ने विद्युत बिल जमा करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.