प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के साहब अतेरु गांव निवासी अशोक कुमार ने एसडीएम को शिकायती पत्र में दिया। इसमें उसने बताया कि विपक्षियों ने उसके खिलाफ दीवानी न्यायालय में वाद दायर किया है। उसी मामले को लेकर वे आए दिन उसको परेशान करते रहते हैं। 11 जून को वह पेशी पर कुंडा जा रहा था, तभी विपक्षी महिला ने रास्ते में उसे ईंट पत्थर लेकर मारने को दौड़ाया। मामले की तहरीर पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह आए दिन उसको फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देती है। पीड़ित अशोक कुमार ने मामले की जांच करा न्याय दिलाने और जान माल के रक्षा की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने, तोड़फोड़ में 12 पर केस यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: महिला से की मारपीट, तीन पर एफआईआर

हि...