Pratapgarh Kunda News: विद्युत पोल में उतरे करंट से सपा नेता के पौत्र की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 16 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला स्थित गणेश पूजा पंडाल के पास विद्युत पोल में उतरे करंट से सपा नेता के 16 साल के पौत्र की मौत हो गई। जानकारी पर मोहल्ले के लोगों के साथ ही कई सपा नेता भी संवेदना जताने पहुंच गए। लोगों ने विद्युत पोल में करंट उतरने को लेकर नाराजगी जताई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिलबिला दसियापुर निवासी सपा नेता प्यारेलाल खैरा के घर के पास ही गणेश पूजा पंडाल लगा है। उनका 16 वर्षीय पौत्र निखिल वर्मा (पुत्र रामलाल) बुधवार दोपहर दो दोस्तों के साथ पूजा पंडाल के पास गया था। वहां निखिल करीब स्थित विद्युत पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग विद्युत आपूर्ति बंद कराकर उसे मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.