प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र कुंडा और बाबागंज इलाके की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बुधवार को विद्युतकर्मियों के साथ राजा भैया प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव की ओर से कुंडा में की गई। इसमें विद्युत आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई। विद्युतीरकण के लिए दो करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए। कुंडा में आयोजित समीक्षा बैठक में जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के प्रतिनिधि अधीक्षण अभियंता की उपस्थिति में सभी उपखंड अधिकारियों, अवर अभियंताओं के साथ रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति करने, अनावश्यक विद्युत कटौती पर चर्चा की। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लंबित विद्युत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कर...