प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 16 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महरूपुर में सोमवार रात दरवाजे का कुंडा तोड़कर चोर करीब चार क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल चावल, बर्तन और खेल सामग्री चोरी कर ले गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...