प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज के मुख्य गेट के सामने शनिवार को विद्यालय छुट्टी होने के बाद दो छात्रों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र विद्यालय के ही हैं। छुट्टी के बाद दोनों गेट के बाहर पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर एक-दूसरे को अपशब्द कहने के बाद दोनों आपस में भिड़ गए। दोनों छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कॉलेज गेट के सामने छात्रों के बीच मारपीट होने से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय प्रशासन ने मामले की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...