Pratapgarh Kunda News: विद्यालय की दीवार फांदकर भागी बालिका बरामद
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सिंह, टीम मिशन शक्ति के साथ मंगलवार देरशाम गस्त पर निकले तो नगर में एक बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। पुलिस टीम बालिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ताजपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती है। वह विद्यालय की दीवार फांदकर वहां से भाग आई है। पुलिस ने विद्यालय की वार्डेन, प्रधानाचार्य को बुलाकर विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनको सुपुर्द कर दिया। बालिका विद्यालय से क्यों भागी इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.